फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   College campus painted in election colours, direct contest between ABVP and NSUI

Roorkee News: चुनावी रंग में रंगा काॅलेज परिसर, एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच सीधी टक्कर

Thu, 24 Sep 2026 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
College campus painted in election colours, direct contest between ABVP and NSUI
नामांकन जमा होने की प्रक्रिया के साथ ही कन्हैया लाल पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान कॉलेज परिसर चुनावी रंग में रंगा नजर आया।
विज्ञापन

नामांकन जमा होने के साथ ही यह साफ हो गया है कि एबीवीपी और एनएसयूआई के अध्यक्ष समेत छह पदों पर प्रत्याशियों की आमने-सामने होने से चुनाव में सीधी टक्कर होगी। छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान 29 सितंबर को होगा।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय छात्र सगंठन की ओर से अध्यक्ष पद के लिए आर्यन उपाध्यक्ष पद के लिए मयंक, कोषाध्यक्ष पद के लिए अंजलि शर्मा, महासचिव पद के लिए शाहनवीर, सह सचिव पद के लिए खुशी धीमान और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए हर्षवर्धन बावरा ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष पद के लिए देवराज, उपाध्यक्ष पद के लिए रजत, कोषाध्यक्ष पद के लिए नंदिनी कश्यप, महासचिव पद के लिए यश पंवार, सह सचिव पद के लिए दिव्यांशी मित्तल और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के प्रत्याशी के रूप में निधि पाल ने नामांकन दाखिल किया है।
नामांकन के दौरान दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में नारेबाजी की। समर्थकों के साथ प्रत्याशी कॉलेज पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्र जमा किए। इस दौरान कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

पर्चा दाखिल करने के बाद दोनों संगठनों के प्रत्याशी छात्रों से संपर्क कर अपने पक्ष में माहौल बनाने के जुट गए। अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर मुकाबला होने से चुनावी माहौल और गरमाने की उम्मीद है। कॉलेज प्रशासन की ओर से चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रहीं है। बता दें कि 26 सितंबर को नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच व वैध सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद 29 को मतदान के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।चुनावी रंग में रंगा काॅलेज परिसर, एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच सीधी टक्कर
12 नामांकन दाखिल, 29 सितंबर को होंगे छात्रसंघ चुनाव

संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। नामांकन जमा होने की प्रक्रिया के साथ ही कन्हैया लाल पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान कॉलेज परिसर चुनावी रंग में रंगा नजर आया।

नामांकन जमा होने के साथ ही यह साफ हो गया है कि एबीवीपी और एनएसयूआई के अध्यक्ष समेत छह पदों पर प्रत्याशियों की आमने-सामने होने से चुनाव में सीधी टक्कर होगी। छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान 29 सितंबर को होगा।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र सगंठन की ओर से अध्यक्ष पद के लिए आर्यन उपाध्यक्ष पद के लिए मयंक, कोषाध्यक्ष पद के लिए अंजलि शर्मा, महासचिव पद के लिए शाहनवीर, सह सचिव पद के लिए खुशी धीमान और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए हर्षवर्धन बावरा ने नामांकन दाखिल किया है।

वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष पद के लिए देवराज, उपाध्यक्ष पद के लिए रजत, कोषाध्यक्ष पद के लिए नंदिनी कश्यप, महासचिव पद के लिए यश पंवार, सह सचिव पद के लिए दिव्यांशी मित्तल और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के प्रत्याशी के रूप में निधि पाल ने नामांकन दाखिल किया है।
नामांकन के दौरान दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में नारेबाजी की। समर्थकों के साथ प्रत्याशी कॉलेज पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्र जमा किए। इस दौरान कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

पर्चा दाखिल करने के बाद दोनों संगठनों के प्रत्याशी छात्रों से संपर्क कर अपने पक्ष में माहौल बनाने के जुट गए। अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर मुकाबला होने से चुनावी माहौल और गरमाने की उम्मीद है। कॉलेज प्रशासन की ओर से चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रहीं है। बता दें कि 26 सितंबर को नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच व वैध सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद 29 को मतदान के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed