{"_id":"5da0c9c98ebc3e012e1f4db5","slug":"co-recorded-statements-in-tearing-poster-roorkee-news-drn3225366138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर फाड़ने के मामले में सीओ ने दर्ज किए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर फाड़ने के मामले में सीओ ने दर्ज किए बयान
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file
इमलीखेड़ा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में भीमराव आंबेडकर का पोस्टर फाड़ने को लेकर हुई मारपीट के मामले में शुक्रवार को सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट ने गांव पहुंचकर घायल छात्र का हाल जाना। साथ ही पीड़ित पक्ष और गवाहों के बयान दर्ज किए। इस दौरान पीड़ित पक्ष के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
विज्ञापन
कलियर थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा राजकीय इंटर कॉलेज में 30 सितंबर को भीमराव आंबेडकर का पोस्टर फाड़ने को लेकर हुई मारपीट में छात्र गुलाब सिंह घायल हो गया था। अनुसूचित समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह छात्रों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी देने और एससी एसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर की थी। वहीं, विधायक के निर्देश पर कॉलेज प्रशासन ने दो छात्रों को एक महीने के लिए निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट इमलीखेड़ा पहुंचे और घायल छात्र गुलाब सिंह का हाल चाल जाना। साथ ही छात्र सहित पीड़ित पक्ष और गवाहों के बयान दर्ज किए। उन्होंने घायल छात्र के इलाज के लिए समाज कल्याण विभाग से मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद सीओ ने राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और प्रधानाचार्य से घटना की जानकारी ली। सीओ चंदन सिंह ने बताया कि कॉलेज में छात्रों के बीच हुई मारपीट के मामले में इमलीखेड़ा चौकी में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच चल रही है। इस मौके पर थानाध्यक्ष संतोष सिंह कुंवर, चौकी प्रभारी अजय शाह, मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन