फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   CMS sought clarification from doctors

सीएमएस ने महिला डॉक्टरों से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 28 Jul 2021 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
CMS sought clarification from doctors
रुड़की। स्वास्थ्य मंत्री के निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से गायब मिलीं दो महिला चिकित्सक और एक स्टाफ नर्स के मामले में सीएमएस ने संबंधित महिला डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा है। इससे एक दिन पहले सीएमओ ने सीएमएम से अस्पताल में हुए निरीक्षण की आख्या मांगी थी।
विज्ञापन

दरअसल, रविवार को स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रुड़की आए थे। शाम को वापस लौटते समय उन्होंने सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान अस्पताल में उन्हें कई अव्यवस्थाएं मिली थीं। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। वार्ड से गायब मिली स्टाफ नर्स को उन्होंने निलंबित करने के निर्देश दिए थे, जबकि लेबर रूम और एसएनसीयू से गायब दो महिला चिकित्सकों का वेतन रोकने को कहा था। इस कार्रवाई के बाद सोमवार को सीएमओ हरिद्वार डॉ. एसके झा ने रुड़की सिविल अस्पताल के सीएमएस से निरीक्षण के दौरान हुई कार्रवाई की आख्या मांगी थी। वहीं मंगलवार को सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने अस्पताल से गायब दोनों महिला चिकित्सकों से ड्यूटी के दौरान गायब रहने का स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमएस ने कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed