{"_id":"5899f6a44f1c1b865237970c","slug":"close-to-the-woman-of-cheating-by-telling-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम का करीबी बताकर महिला ने की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का करीबी बताकर महिला ने की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो सुल्तानपुर
Updated Tue, 07 Feb 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की करीबी बताकर मुंडाखेड़ा निवासी एक महिला ने मकान बनवाने के लिए ऋण दिलाने और कृषि कार्ड पर लिए गए ऋण को माफ कराने के नाम पर बाड़ीटीप निवासी करीब 20 ग्रामीणों से हजारों रुपये हड़प लिए। पीड़ितों की तहरीर पर भिक्कमपुर चौकी पुलिस जांच में जुट गई है।
मंगलवार सुबह बाड़ीटीप निवासी हरद्वारी, सीमा देवी, साबीर, केशो देवी, करेशना, कस्तूरी देवी, मोनिका देवी, अनिल कुमार, दिलीप कुमार, समय सिंह, चेतराम, नसीम समेत करीब 20 लोग भिक्कमपुर चौकी पहुंचे। उन्होंने शिकायती पत्र देकर बताया कि करीब छह माह पहले उनका संपर्क मुंडाखेड़ा निवासी एक महिला से बाड़ीटीप गांव में ही हुआ था। आरोप है कि उसने अपने आप को मुख्यमंत्री की करीबी बताकर ग्रामीणों से मकान बनाने के लिए ऋण दिलाने और कृषि कार्ड पर लिए गए ऋण को माफ कराने के लिए 52 हजार रुपये लिए।
पहले तो उक्त महिला ने नोट बंदी की बात कहते हुए उनके काम होने में कुछ दिन का समय लगने की बात कही थी। अब ग्रामीणों ने महिला से काम कराने या लिया गया पैसा वापस करने की बात कही। आरोप है इस पर महिला गाली-गलौज पर उतारू हो गई है। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दे रही है। भिक्कमपुर चौकी प्रभारी महावीर सिंह रावत का कहना है कि बाड़ीटीप गांव के ग्रामीणों की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।