फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cleanliness drive launched by girl students

Roorkee News: छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

Thu, 24 Sep 2026 10:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive launched by girl students
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों की स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के संदेश के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए। खानपुर स्थित नेशनल कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की सेवा करने के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। पौराणिक जटाशंकर महादेव मंदिर परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत शंकर दास गिरि ने कहा कि एनएसएस समाज सेवा और राष्ट्रीय कार्यक्रमों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वहीं स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. कुंदन कुमार ने छात्राओं की पहल की सराहना करते हुए इसे स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला कदम बताया। प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता और संस्थापक प्रबंधक डॉ. घनश्याम गुप्ता ने एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उधर, श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की एनएसएस इकाई ने एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित कर ‘स्वच्छता ही सेवा’, ‘पॉलिथीन मुक्त भारत’ और ‘निस्वार्थ समाज सेवा’ का संदेश दिया। प्रधानाचार्या भारती अग्रवाल के नेतृत्व में स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता की शपथ ली। पौधरोपण किया और पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कार्यक्रम अधिकारी अनु शर्मा और सहायक कार्यक्रम अधिकारी बबीता त्यागी के निर्देशन में लालकुर्ती क्षेत्र में जागरूकता रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed