{"_id":"57279b164f1c1bf8325cd117","slug":"cleaning-personnel-will-nagar-panchayat-free-insurance","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों का नगर पंचायत कराएगी निशुल्क बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों का नगर पंचायत कराएगी निशुल्क बीमा
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Mon, 02 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को एलआईसी की आम आदमी बीमा योजना के अंतर्गत 75 हजार तक का बीमा मिलेगा। इसकी किश्त नगर पंचायत जमा करेगा। इस बाबत शासन ने नगर पंचायतों को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
नगर पंचायत के ईओ एसपी जोशी ने बताया कि शहरी विकास विभाग की ओर से एक पत्र प्राप्त हुआ है। इसके तहत नगर पंचायत के 18 से 59 साल तक के सफाई कर्मचारियों का एलआईसी की आम आदमी बीमा योजना के तहत बीमा किया जाएगा। बीमा का प्रीमियम 100 रुपये प्रतिवर्ष के हिसाब से नगर पंचायत अपने पास से जमा करेगी। उन्होंने बताया कि बीमा पूरा होने व साधारण मृत्यु पर कर्मचारी को तीस हजार रुपये व दुर्घटना पर 75 हजार रुपये मिलेंगे। यदि कर्मचारी के दो बच्चे कक्षा नौ से 12 तक अध्ययनरत हैं तो उन्हें1200 रुपये प्रति वर्ष देने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन