{"_id":"575c48e14f1c1b9c0c9c602b","slug":"clash-on-stone-crusher-stone-pelting-vehicle-damaged","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोन क्रेशर पर चले लाठी-डंडे, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टोन क्रेशर पर चले लाठी-डंडे, पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 11 Jun 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
क्रशर पर पथराव, हंगामा
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर के रामपुर रायघटी स्थित स्टोर पर खनन सामग्री खरीदने को लेकर ग्रामीणों और स्टोन क्रेशर कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। दोनों ओर से लाठी डंडों का जमकर प्रयोग किया गया। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए।
रामपुर रायघटी गांव के पास स्थित एक स्टोन क्रेशर पर शनिवार सुबह करीब आठ बजे कबूलपुरी गांव के कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राली में खनन सामग्री लेकर उसे बिक्री करने के लिए गए। खनन सामग्री बिक्री करने को लेकर ग्रामीणों और स्टोन क्रेशर के कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई और कुछ ही देर में दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लग गए। झगड़े की सूचना मिलने पर गांव से बड़ी संख्या में लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों की भीड़ देख स्टोन क्रेशर कर्मचारी क्रेशर के अंदर घुस गये। इसपर ग्रामीणों ने पथराव करना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी स्टोन क्रेशर स्वामी ने भिक्कमपुर पुलिस को दी। सूचना पर ठाकुर सिंह रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह से ग्रामीणों को शांत कर मौके से हटाया। इस मामले में स्टोन क्रेशर कर्मचारी उमाकांत निवासी कनखल, सतेंद्र कुमार निवासी मुजफ्फरनगर और संतराम, कर्मसिंह निवासी सिसौना घायल हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों की ओर से राजबीर निवासी कबूलपुरी को भी चोट आई। जबकि स्टोन क्रेशर के प्रांगण में खड़ी दो कार और एक लोडर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने पांचों घायलों का मेडिकल करा दिया है। स्टोन क्रेशर स्वामी अमित भारद्वाज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ लोग स्टोन क्रेशर चलाने के एवज में 50 हजार रुपये प्रति माह देने की मांग कर रहे थे। पैसा देने से मना करने पर इन लोगों ने हमला कर दिया। दूसरी ओर से ग्रामीण भी पुलिस को तहरीर देने की तैयारी कर रहे हैं। इस संबंध में भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी ठाकुर सिंह रावत का कहना है कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।