फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Clarification sought from Marketing Inspector on reduction, reply sought in 15 days

Roorkee News: घटतौली पर मार्केटिंग इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण तलब, 15 दिन में मांगा जवाब

Fri, 28 Mar 2025 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Clarification sought from Marketing Inspector on reduction, reply sought in 15 days
सरकारी गोदाम पर राशन डीलरों से घटतौली और दुर्व्यवहार की शिकायत पर उपसंभागीय विपणन अधिकारी ने मार्केटिंग इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण तलब किया है। उनसे 15 दिन में जवाब मांगा गया है जबकि मार्केटिंग इंस्पेक्टर को लेकर विभाग की इंटरनल जांच भी जारी है। स्पष्टीकरण तलब होने से गोदाम के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन




कांवड़ पटरी के पास सरकारी गेहूं और चावल का गोदाम है। वहां से करीब 120 डीलर सरकारी गल्ला उठाते हैं। यहां पर मंगलवार को मार्केटिंग निरीक्षक रुबीना के खिलाफ राशन डीलरों ने मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन कर नारेबाजी की थी। आरोप है कि मार्केटिंग निरीक्षक की ओर से सरकारी गल्ले के कट्टे में घटतौली की जा रही है। प्रत्येक कट्टे से करीब दो से तीन किलो राशन कम निकल रहा है।
विज्ञापन


कुछ समस्या व सुझाव बताने पर भी मार्केटिंग इंस्पेक्टर की ओर से दुर्व्यवहार किया जाता है। इसके बाद राशन डीलरों ने मार्केटिंग इंस्पेक्टर का रुड़की के सरकारी गोदाम से ट्रांसफर करने की मांग की थी। मामला ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तक भी पहुंचा था। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया था। अब डीआरएमओ प्रमोद सती ने बताया कि मार्केटिंग इंस्पेक्टर से 15 दिन के भीतर लगे आरोपों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूर्व में भी हो चुका है विरोध

मार्केटिंग इंस्पेक्टर रुबीना को लेकर करीब डेढ़ साल पूर्व भी एक संगठन मोर्चा खोल चुका था। इसके बाद किसी तरह मामला रफादफा हो पाया था। अब मंगलवार को मार्केटिंग इंस्पेक्टर पर घटतौली और दुर्व्यवहार को लेकर राशन डीलर मोर्चा खोल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed