फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   civil engineer shot dead

इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

Mon, 01 Aug 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 01 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
civil engineer shot dead
इंजीनियर हत्याकांड की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : amarujala

सहारनपुर से ढंडेरा में अपना प्लाट देखने आए एक इंजीनियर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पूछताछ में हत्या के पीछे प्रापर्टी विवाद बताया जा रहा है। इस मामले में ससुर उपेंंद्र सिंह की ओर से ढंढेरा के तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में अभी किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
गोपाल उर्फ प्रेम कुमार यादव (45 वर्ष, पुत्र रामीत कुमार यादव, निवासी पेपर मिल्स के पीछे इंदिरा नगर, सहारनपुर) कन्नौज स्थित एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में सिविल इंजीनियर थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह रुड़की-लक्सर मार्ग पर अशोक नगर (ढंडेरा) स्थित अपना प्लाट देखने आए थे। मोबाइल पर बात करते-करते जैसे ही वह प्लाट के पास पहुंचे तभी दो बदमाश मौके पर पहुंचे और उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही गोपाल नीचे गिर गए। मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मेन रोड की बजाय पीछे के रास्ते से पैदल ही फरार हो गए। गोली की आवाज सुनते ही प्लाट के सामने अपने बड़े बेटे राजकुमार के साथ रह रहे गोपाल के पिता रामीत घटनास्थल की ओर दौड़े। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। शहर से सटे क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पुलिस में अफरातफरी मच गई। सूचना पर एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, सीओ एसके सिंह, इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह नेगी और एसएसआई गोविंद कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। साथ ही घटना के संबंध में मृतक के पिता रामीत और भाई राजकुमार से पूछताछ की। सीओ एसके सिंह ने बताया कि जांच में हत्या की वजह प्रापर्टी विवाद सामने आया है। मृतक का अपने छोटे भाई मनोज से भी प्लाट को लेकर विवाद चल रहा था। साथ ही एक गांव के एक व्यक्ति से भी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। छोटे भाई से भी पूछताछ की जाएगी। गोली मारने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है। इस मामले में ससुर उपेंंद्र सिंह की ओर से ढंढेरा के तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed