फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cisf constable duped with 3.40 lacs rupees.

सीआईएसएफ जवान से 3.40 लाख की धोखाधड़ी

Tue, 03 May 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 03 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन

सीआईएसएफ के जवान को रहीमपुर में दूसरे की जमीन दिखाकर एक एजेंट ने 3.40 लाख रुपये ठग लिए। एग्रीमेंट का टाइम पूरा होने पर जवान ने जब प्लॉट की मालकिन से रजिस्ट्री के लिए कहा तो उन्होंने एजेंट से किसी भी सौदेबाजी से इनकार कर दिया। पीड़ित ने गंगनहर कोतवाली में धोखाधड़ी की तहरीर दी। 

विज्ञापन


इमलीखेड़ा गांव निवासी पदम सिंह सीआईएसएफ में तैनात है। रुड़की से सटे रहीमपुर में प्लॉट लेने के लिए उन्होंने एक एजेंट से संपर्क किया। एजेंट ने प्लॉट दिखाकर उसका सौदा तय कर दिया और एडवांस के तौर पर 3.40 लाख रुपये लेकर एग्रीमेंट कर दिया। एग्रीमेंट का समय पूरा होने पर सीआईएसएफ जवान ने एजेंट के बजाय सीधे प्लॉट की मालकिन से संपर्क किया। इस पर प्लॉट मालकिन ने ऐसे किसी भी एग्रीमेंट से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उन्हें अपना प्लॉट बेचना ही नहीं है। जवान ने वापस एजेंट से बात की तो वह उल्टा भड़क गया और सीधे प्लॉट मालकिन से बात करने पर आपत्ति जताई। 
विज्ञापन


कुल मिलाकर न प्लॉट की रजिस्ट्री की गई और न रुपये वापस मिले। इस पर पदम ने मुरादाबाद यूपी में बतौर दारोगा तैनात अपने भाई संजय प्रकाश को पूरा मामला बताया। जिस पर दोनों भाई तहरीर लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने पूरी बात सुनने के बाद उपनिरीक्षक चित्रगुप्त को निर्देशित किया कि मामले से जुड़े सभी पक्षों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ करे। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ठगी का गढ़ बन रहा रहीमपुर क्षेत्र
शहर में जमीन की धोखाधड़ी के मामले यूं तो आस पास देहात में बस रही कॉलोनियों से लगातार सामने आ रहे हैं। मगर रहीमपुर जमीन की धोखाधड़ी का गढ़ बना हुआ है। यहां एजेंट खाली पड़े प्लॉट का उसके मालिक की जानकारी के बिना ही सौदा कर डालते हैं। कई बार एक ही प्लॉट का कई अलग अलग लोगों से एग्रीमेंट करने के विवाद भी पुलिस के सामने आए। क्षेत्र में जमीन के कई नटवरलाल सक्रिय हैं, जो धोखाधड़ी के मामलों में पहले जेल भी जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed