फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Chinu arrest of parents questioned

चीनू की गिरफ्तारी को मां-बाप से पूछताछ

Tue, 10 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Tue, 10 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। आकाश त्यागी हत्याकांड में फरार चल रहे कुख्यात चीनू पंडित को दबोचने के लिए सोमवार को पुलिस ने उसके माता-पिता को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। कुख्यात के सरेंडर की आशंका पर पुलिस ने कोर्ट परिसर की पूरी घेराबंदी की हुई है। कुर्की के लिए पुलिस आज (मंगलवार) कोर्ट में प्रार्थना पत्र देने की तैयारी में है।

विज्ञापन


सुनील राठी गैंग में चीनू पंडित के साथी रहे आकाश त्यागी की शुक्रवार रात क्लासिक बार में हत्या कर दी थी। उसके बाद से चीनू फरार है। जबकि पुलिस उसके दोनों भाइयों (मोनू व शगुन पंडित) को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। चीनू को दबोचने के लिए हर संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा है। इसी के चलते सोमवार को पुलिस ने उसके माता-पिता को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की।
विज्ञापन


बताया गया है कि पुलिस ने उन पर चीनू की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाया। पुलिस अब कुर्की की संभावनाएं तलाश रही है। इसके लिए मंगलवार को कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि चीनू पंडित के माता-पिता से उसके ठिकानों को लेकर पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओजी खंगाल रही मोबाइल की कुंडली
चीनू की गिरफ्तारी के लिए एसओजी उसके मोबाइल की कुंडली खंगाल रही है। हालांकि फरार होने के बाद से उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। लेकिन पुलिस को शक है कि वह कोई और सिम इस्तेमाल कर रहा होगा। इसके लिए चीनू के करीबियों की कॉल डिटेल चेक की जा रही है।

रामपुर में हाईवे किनारे मिली स्कूटी
आकाश की हत्या के बाद चीनू पंडित रामनगर निवासी युवक को थप्पड़ मारकर उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गया था। यह स्कूटी पुलिस को रामपुर में हाईवे किनारे बरामद हुई है। सोमवार को युवक के परिजन कोतवाली पहुंचे और स्कूटी लेकर चले गए।

चीनू को यूपी के विधायक ने दी है शरण!
रुड़की। अपने साथी की हत्या कर फरार हुए चीनू पंडित को उत्तर प्रदेश के एक विधायक ने शरण दी है। लेकिन पुलिस विधायक के ठिकाने पर दबिश देने की हिम्मत नहीं उठा पा रही है।
कभी राठी गैंग का सदस्य रहा चीनू पंडित इस बार अपने साथी की हत्या में फरार है। यूपी के एक जिले के विधायक से उसकी नजदीकियां जगजाहिर हैं। पुलिस भी इससे वाकिफ है। दबी जुबान में पुलिस इस बात को स्वीकार कर रही है। लेकिन दबिश के दौरान हंगामे और फजीहत की आशंका पर हाथ नहीं डाल पा रही है। हालांकि गिरफ्तारी के लिए पश्चिमी यूपी में अलग-अलग टीमें गिरफ्तारी का प्रयास जरूर कर रही है।


सब जानते हैं कुछ पुलिसकर्मी
पुलिस और एसओजी के कुछ पुराने सिपाही चीनू के बारे में काफी जानकारियां रखते हैं। कुछ पुलिसकर्मियों के उससे घुलने मिलने तक पर सवाल उठते रहे हैं। हत्या के बाद चीनू को फरार होने का समय देने में भी एसओजी के ऐसे सिपाहियों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। आपसी टांग खिंचाई में कुछ सिपाही अहम जानकारियां रखने के बावजूद पुलिस से साझा नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed