{"_id":"578bcbab4f1c1b9d32c4b9bb","slug":"child-fell-on-ponds-during-bathin-in-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के पानी में नहाते समय तालाब में गिरा बालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के पानी में नहाते समय तालाब में गिरा बालक
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
तालाब में डूबे छात्र की खोज
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवानपुर क्षेत्र के मैदान में भरे बारिश के पानी में नहाते समय एक बालक तालाब में जा गिरा। जिससे बालक तालाब में डूब। ग्रामीण बालक की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
नन्हेड़ा अन्नतपुर गांव में सुफियान (12) पुत्र इकराम अपने दोस्तों के साथ मैदान में भरे बरसात के पानी में नहा रहा था।
सड़क और मैदान में पानी-पानी भरा होने से कुछ पता नहीं चल रहा था। सभी बच्चे खेलते कूदते गांव में स्थित तालाब के समीप पहुंच गए। पानी भरा होने से मैदान और तालाब का कुछ पता नहीं चल रहा था। जिसके चलते सुफियान तालाब में गिर गया। तैरना न आने की वजह से वह तालाब में डूब गया। साथी बच्चों ने सुफियान को डूबता देख शोर मचाया। लेकिन जब तक ग्रामीण वहां पहुंचे। सुफियान डूब चुका था। देर शाम तक ग्रामीण तालाब में बच्चे की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन