{"_id":"57a0e8054f1c1b6f152b9fe4","slug":"chhota-roorkee-called-at-plot","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘छोटा रुड़की’ ने बुलाया था प्लाट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘छोटा रुड़की’ ने बुलाया था प्लाट पर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल इंजीनियर गोपाल (उर्फ प्रेम कुमार) हत्या में पुलिस को ‘छोटा रुड़की’ की तलाश है। उसी ने गोपाल को सहारनपुर से रुड़की बुलवाया था। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। उसके पकड़े जाने के बाद हत्याकांड से पर्दा उठने की उम्मीद जताई जा रही है।
सहारनपुर के इंदिरा नगर निवासी एवं कानपुर की एक कंसट्रक्शन कंपनी के सिविल इंजीनियर गोपाल की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस की पड़ताल में ‘छोटा रुड़की’ नाम के एक व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि इस नाम का व्यक्ति लगातार गोपाल को फोन कर उसकी जमीन को अच्छे दामों में बिकवाने की बात कह रहा था। घटना से एक दिन पहले भी उसका फोन गोपाल की मोबाइल पर आया था।
गोपाल को उसने बताया था कि एक बहुत बड़ी पार्टी है। वह उसकी अशोक नगर (ढंडेरा) स्थित जमीन को हॉस्पिटल के लिए खरीदना चाहती है। पार्टी के लोग कांवड़ लेकर हरिद्वार आए हुए हैं और जमीन देखने की बात कह रहे हैं। इसलिए वह सोमवार सुबह प्लाट पर आ जाएं। सभी लोग उसे वहीं मिलेंगे। सोमवार सुबह गोपाल जब प्लाट पहुंचा तो दो बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि इस मामले में गोपाल के ससुर उपेंद्र कुमार (निवासी इंदिरा विहार, सहारनपुर) ने दिलशाद और मुज्जमिल आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही ‘छोटा रुड़की’ नाम के व्यक्ति की भी तलाश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि उसके पकड़े जाने के बाद हत्याकांड का खुलासा होगा।
विज्ञापन
परिजनों के सुपुर्द किया शव
रुड़की। कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को गोपाल का शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव हरिद्वार ले गए हैं।
नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश
रुड़की। गोपाल हत्याकांड में जिन दो आरोपियों को नामजद किया गया है। पुलिस ने उन्हें दबोचने के लिए उनके घरों और सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन दोनों आरोपी हत्थे नहीं चढ़ पाए। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश जारी है। जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।