फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Chemistry paper got wrong, exam postponed

Roorkee News: रसायन शास्त्र का पेपर गलत आया, परीक्षा स्थगित

Wed, 02 Aug 2023 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Chemistry paper got wrong, exam postponed
रायसी के हर्ष डिग्री कॉलेज में एमएससी के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा का रसायन शास्त्र का पेपर गलत आ गया। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन के आदेश पर प्रश्नपत्र को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन



लक्सर विकासखंड में रायसी हर्ष डिग्री कॉलेज स्थित है जो श्री देव सुमन विश्वविद्यालय से जुड़ा हुआ है। इन दिनों विश्वविद्यालय की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। बुधवार को रईसी कॉलेज में बच्चों के रसायन विज्ञान फोर्थ सेमेस्टर का पेपर होना था। इसके लिए कॉलेज के सभी 14 छात्र-छात्राएं अपने पेपर शुरू होने से पहले कॉलेज में पहुंच गए। पेपर का समय शाम तीन बजे निर्धारित किया गया था। इसके लिए बच्चे परीक्षा कक्ष में बैठ गए।
विज्ञापन






कॉलेज प्रशासन द्वारा बच्चों को उत्तर पुस्तिकाएं दी गईं जिन्हें बच्चों ने भरना शुरू कर दिया लेकिन इसके बाद तीन बजते ही बच्चों को प्रश्नपत्र दे दिए गए। बच्चों ने कक्ष निरीक्षक को जानकारी दी कि उनको जो प्रश्नपत्र दिए गए हैं वह चौथे सेमेस्टर के नहीं हैं। उन्हें जो प्रश्नपत्र दिए गए हैं वह तीसरे सेमेस्टर के हैं। इसके बाद कॉलेज प्रशासन द्वारा कॉलेज में रसायन शास्त्र के प्राध्यापक को इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बच्चों को जो प्रश्नपत्र दिया गया है वह तीसरे ही सेमेस्टर का है। इसके बाद बच्चे एक घंटे से अधिक परीक्षा कक्ष में ही बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




काॅलेज प्रशासन ने इस बाबत विश्वविद्यालय प्रशासन को जानकारी दी। उसके बाद उन्होंने बताया कि जो पेपर भेजा गया है वह तीसरे सेमेस्टर का ही है। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन के कहने पर कॉलेज प्रशासन द्वारा बच्चों से उनके पेपर में उत्तर-पुस्तिकाएं लेकर उन्हें सील किया गया। प्राचार्य डॉ. राजेश पालीवाल द्वारा कॉलेज में बुधवार को प्रश्नपत्र स्थगित होने की बाबत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि गलती से चौथे सेमेस्टर के लिफाफे में तीसरे सेमेस्टर का प्रश्नपत्र विश्वविद्यालय से ही आया था। इसके बाद विश्वविद्यालय के निर्देश पर ही प्रश्नपत्र को स्थगित किया गया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा ही पेपर के लिए दूसरी तारीख निर्धारित की जाएगी। जिसके बाद बच्चों का पेपर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed