{"_id":"57a4cac64f1c1bda762bc254","slug":"cheenu-pandit-brought-under-tight-security-in-roorkee-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में रुड़की लाया गया चीनू पंडित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा में रुड़की लाया गया चीनू पंडित
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 05 Aug 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
चीनू पंडित को कड़ी सुरक्षा में लाती पुलिस
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुख्यात चीनू पंडित को कड़ी सुरक्षा में शुक्रवार को देहरादून जेल से रुड़की कोर्ट में पेश किया गया। यहां से चीनू पंडित को रुड़की जेल भेज दिया गया। आकाश त्यागी की हत्या के मामले में पुलिस चीनू को बी-वारंट पर लाई है।
शुक्रवार को चीनू पंडित देहरादून जेल से बी-वारंट पर रुड़की लाया गया। चीनू पंडित को देहरादून से रुड़की कोर्ट में पेश करने और कोर्ट से रुड़की जेल में पेश करने के दौरान पुलिस ने कड़ी सुरक्षा बरती। कचहरी में जगह-जगह पर सादे लिबास और वर्दी में पूरी तैयारी के साथ पुलिसकर्मी नजर आए। चीनू पंडित को देहरादून से आकाश त्यागी की हत्या के मामले में बी-वारंट पर रुड़की लाया गया। छह मई को रामनगर चौक स्थित क्लासिक बार में कुख्यात सुनील राठी के साथी आकाश त्यागी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।
हत्यारोपी के रूप में चीनू पंडित का नाम प्रकाश में आया था। 13 जुलाई को देहरादून पुलिस और एसटीएफ की टीम ने विकास नगर से एक सूचना पर चीनू पंडित को गिरफ्तार करने का दावा किया था। उसके पास से पुलिस ने एके-47 और पिस्टल आदि बरामद करने का भी दावा किया। आरोप है कि जेल के बाहर पांच अगस्त 2014 कुख्यात सुनील राठी के गुर्गों ने चीनू और उसके साथियों पर हमला कर दिया था जिसमें चीनू के तीन साथी मारे गए थे और उसके भाई सहित कई घायल हो गए थे। इसके बाद चीनू पंडित पर आकाश त्यागी की हत्या करने का आरोप लगा जिससे चीनू और राठी की दुश्मनी और बढ़ गई। पुलिस सूत्रों की माने तो सुनील राठी अब चीनू की हत्या कराना चाहता है। इसी बात को देखते हुए पुलिस ने चीनू पंडित को देहरादून जेल से रुड़की कोर्ट और जेल ले जाने में कड़े सुरक्षा इंतजाम रखे।
विज्ञापन
करीब पांच घंटे तक कोर्ट में रहा चीनू
कुख्यात चीनू पंडित को देहरादून जेल से करीब 11 बजे रुड़की कोर्ट में लाया गया। नो वर्क होने की वजह से चीनू पंडित के मामले में सुनवाई के लिए देरी हो गई। करीब पांच घंटे तक चीनू पंडित कोर्ट में ही रहा। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने एक सुरक्षा घेरा बनाए रखा। किसी भी अनावश्यक व्यक्ति को वहां आने नहीं दिया गया।
शगुन और मोनू की भी हुई पेशी
आकाश त्यागी की हत्या के मामले में शगुन और मोनू को भी शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद उन्हें वापस हरिद्वार जेल भेज दिया गया।
पुलिस हिरासत में लेने की तैयारी
पुलिस चीनू पंडित से पूछताछ के लिए अब पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) लेने की तैयारी कर रही है। उससे पुलिस को आकाश त्यागी की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद करना है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जवाहर लाल ने बताया कि चीनू पंडित को पीसीआर पर सौंपने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया जा रहा है। कोर्ट से पीसीआर मिलने के बाद चीनू पंडित से पूछताछ की जाएगी।