फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Changing weather is deteriorating health

बदलता मौसम बिगाड़ रहा सेहत, रखे ध्यान

Tue, 23 Mar 2021 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Changing weather is deteriorating health
रुड़की। दिन में तेज धूप और रात को पड़ रही ठंड लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रही है। मौसम को लेकर लापरवाही बरतने वाले लोग बीमार पड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को हो रही है। इससे खांसी, जुकाम और फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

मार्च खत्म होने को है और गर्मी भी बढ़ने लगी है। दिन के समय तेज धूप रहती है तो रात को मौसम ठंडा हो जाता है। लोगों ने घरों में पंखे चलाने भी शुरू कर दिए हैं। ऐसे में खानपान और रहन-सहन में जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार कर रही है। इन दिनों सर्दी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द, सिर दर्द, आंखों में जलन, पेट दर्द जैसी बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। सिविल अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हैं। डॉक्टर लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। सिविल अस्पताल के फिजिशियन डॉक्टर अखिलेश का कहना है कि जिन लोगों को सर्दी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां जल्दी होती हैं, उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है।
विज्ञापन

रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए दिन में एक या दो बार ग्रीन या ब्लैक टी का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा विटामिन डी और सी युक्त पदार्थ जैसे नींबू और आंवले का सेवन करें। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके मिश्रा का कहना है कि मौसम में परिवर्तन का सबसे ज्यादा प्रभाव छोटे बच्चों पर पड़ता है। बच्चे ठंडी चीजों का सेवन करते हैं और ठंडे पानी से नहाते हैं। इससे वे जल्दी खांसी, जुकाम की चपेट में आ जाते हैं। इसलिए बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ओपीडी में आधे मरीज फ्लू के
बदलते मौसम के साथ सिविल अस्पताल की ओपीडी में लगातार इजाफा होता जा रहा है। 19 मार्च को 340 मरीज ओपीडी में आए। 20 मार्च को 390 तो 22 मार्च को 470 मरीज ओपीडी में पहुंचे। इसमें खांसी, जुकाम और फीवर वाले मरीजों की संख्या 50 फीसदी है। इसी तरह तीन दिन में बच्चों की ओपीडी भी बढ़ी है। 19 मार्च को बच्चों की ओपीडी 21 थी। 20 मार्च को 36 और 22 को 47 तक पहुंच गई। बच्चों में भी अधिकतर खांसी और जुकाम से पीड़ित रहे।
--
क्या करें
बच्चों को पानी उबालकर या फिल्टर कर देना चाहिए।
छोटे बच्चों के गीले कपड़े समय पर बदलते रहने चाहिए
बच्चों को पंखे या कूलर के नीचे न सुलाएं।
अभी बच्चों को पतला कंबल जरूर ओढ़ाएं।
--
क्या न करें
बच्चों के साथ बड़े भी ठंडे पेय पदार्थों का सेवन न करें।
ज्यादा ऑयली चीजों को खाने से परहेज करें।
धूप से आने के बाद तुरंत पंखे के नीचे न बैठें।
रात में पंखे या एसी का भी प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed