{"_id":"6916206a9e4ee8cfd50daac0","slug":"challan-issued-to-10-shopkeepers-three-kg-polythene-seized-roorkee-news-c-5-1-drn1027-834102-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: 10 दुकानदारों का चालान, तीन किलो पॉलिथीन की जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: 10 दुकानदारों का चालान, तीन किलो पॉलिथीन की जब्त
विज्ञापन
नगर पालिका ने पुलिस की मौजूदगी में बाजार में पॉलिथीन और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने तीन किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त करने के साथ ही 10 दुकानदारों का चालान कर सात हजार का जुर्माना वसूला। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
बृहस्पतिवार दोपहर बाद नगर पालिका टीम पुलिस के साथ मंगलौर के मेन बाजार में पहुंची और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने अतिक्रमण करने वाले 10 दुकानदारों का चालान काटकर 7 हजार रुपये जुर्माना वसूला। टीम ने भविष्य में सड़क किनारे सामान फैलाने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी।
इसके अलावा टीम ने कई अन्य दुकानों पर छापा मारते हुए तीन किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की है। पालिका के सफाई निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस के साथ मिलकर नगर के मेन बाजार में अभियान चलाकर 10 के चालान काटे गए हैं।