फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Chakka jam warning before CM's program

सीएम के कार्यक्रम से पूर्व संपर्क मार्ग जाम करने की चेतावनी

Wed, 06 Oct 2021 09:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Chakka jam warning before CM's program
लक्सर में हड़ताल पर बैठे टायर फैक्ट्री कर्मचारियों को समर्थन देते शुगर फैक्ट्री लेबर वअन्य यूनि - फोटो : ROORKEE
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर टायर फैक्टरी गेट के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को लक्सर शुगर मिल की दो यूनियनों ने धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। साथ ही दस अक्तूबर से पहले मामला न निपटने की दशा में क्षेत्र के संपर्क मार्ग जाम कर सुल्तानपुर में प्रस्तावित मुख्यमंत्री की जनसभा नहीं होने की चेतावनी दी है। लक्सर में एक टायर फैक्टरी के कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर पिछले 15 दिनों से धरना दे रहे हैं। तीन दिनों से चार कर्मचारी भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं। बुधवार को लक्सर शुगर फैक्टरी लेबर यूनियन और एक अन्य यूनियन के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर धरनारत कर्मचारियों को समर्थन दिया। लक्सर शुगर फैक्टरी लेबर यूनियन के अध्यक्ष समय सिंह ने कहा कि फैक्टरी प्रबंधन तानाशाही पर उतारू है। सरकार भी मामले में कोई संज्ञान लेने को तैयार नहीं है। यदि दस अक्तूबर से पहले सरकार ने मामले में मध्यस्थता कर कोई हल नहीं निकाला तो सुल्तानपुर में प्रस्तावित मुख्यमंत्री की जनसभा से पहले क्षेत्र के सभी रास्ते जाम किए जाएंगे। वहीं, बुधवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर पंकज शर्मा, सुधीर पंवार, जयविंद्र खटाना, पंकज कुमार, सोहनवीर रहे। इस दौरान अशोक चौधरी, राजीव शर्मा, अशोक कुमार, सहीपाल सिंह, रामकुमार, कप्तान सिंह, चैनपाल सिंह, सुखविंदर सिंह, ओमवीर सिंह, गोविंद सिंह, महकार सिंह, बलदेव पाल, निशांत कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed