{"_id":"623b3cfbbef6166e855e7b01","slug":"ceo-reversed-order-after-a-day-roorkee-news-drn407107519","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन बाद ही सीईओ ने पलटा आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन बाद ही सीईओ ने पलटा आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव को रद्द करने का आदेश एक दिन बाद पलट दिया। उन्होंने चुनाव पर सवाल उठाने वाले प्रबंधक की आपत्ति को खारिज कर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 25 मार्च को चुनाव संपन्न कराने की अनुमति दे दी है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति के चुनाव 25 मार्च को होने थे। इस पर प्रबंधक राम अवतार अग्रवाल ने आपत्ति लगाई थी लेकिन जांच में पता चला कि चुनाव संपन्न कराने वाले सभी लोग संस्था के आजीवन सदस्य हैं और विद्यालय की प्रबंध समिति की प्रशासन योजना अनुमोदित है। आदेश में कहा गया है कि पुरानी प्रबंध समिति का कार्यकाल 28 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है। बावजूद इसके आगामी चुनाव की प्रक्रिया के बाबत कोई कदम नहीं उठाए गए। इसके बाद चुनाव संपन्न कराने के लिए समिति ने बैठक आयोजित की और 25 मार्च को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। पत्र में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने चुनाव पर लगाई गई आपत्ति को खारिज करते हुए 25 मार्च को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चुनाव की अनुमति प्रदान की है। वहीं, पूर्व प्रबंधक गौरी शंकर खंडेलवाल का कहना है कि चुनाव नियत समय पर कराने के लिए प्रबंधक की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। इसके बाद बैठक बुलाकर चुनाव कराने का निर्णय लिया गया था।