फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   CCTV is bad, questions are being raised on security

सीसीटीवी कैमरे हुए खराब, सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

Fri, 14 Jan 2022 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
CCTV is bad, questions are being raised on security
लक्सर में बालावाली तिराहे पर खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे। - फोटो : ROORKEE
आपराधिक गतिविधियों और अपराधियों पर नजर रखने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे कई दिन से खराब हैं। ऐसे में सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। सीसीटीवी के खराब होने की जानकारी होने के बाद भी पुलिस की ओर से सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से कस्बे के बालावाली और रुड़की तिराहा पर सीसीटीवी लगाए गए थे। सीसीटीवी लगाने के पीछे मंशा थी कि आपराधिक गतिविधियों और अपराधियों पर नजर रखी जा सके। इन कैमरों को सीधा रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली स्थित कंट्रोल रूप से जोड़ा गया था। यह कैमरे कुछ दिन तो सही चले लेकिन उसके बाद खराब हो गए। कैमरे खराब होने से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसा नहीं है कि पुलिस अधिकारियों को कैैमरे खराब होने की जानकारी नहीं है। बावजूद इसके वह इन्हें सही कराने की तरफ गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे हैं। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि बालावाली तिराहे पर लगे कैमरे खराब हैं जबकि रुड़की तिराहे पर लगे कैमरे सही हैं। जल्द ही खराब कैमरों को सही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

आपराधिक घटनाओं को रोकने और पुलिस की मदद के लिहाज नगर पालिका की ओर से रुड़की और बालावाली तिराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। इन कैमरों को पुलिस के हैंडओवर कर दिया गया था। हैंडओवर करने के बाद अब कैमरों के रखरखाव की जिम्मेदारी पुलिस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंबरीश गर्ग, चेयरमैन, नगर पालिका, लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed