{"_id":"64c4040c696c1f69570a007d","slug":"case-registered-against-those-who-looted-the-financier-roorkee-news-c-5-1-drn1027-211357-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: फाइनेंसर के साथ लूटपाट करने वालों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: फाइनेंसर के साथ लूटपाट करने वालों पर केस दर्ज
विज्ञापन
करीब एक सप्ताह पूर्व फाइनेंसर की बाइक व नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
बैंक में फाइनेंसर का काम करने वाले संदीप कुमार निवासी भापता कला देवबंद 20 जुलाई की देर शाम को नगला सलारू गांव से लोन की किस्त की रकम लेकर बाइक से लौट रहा था। जैसे ही वह मन्नाखेड़ी गांव के पास पहुंचा तो तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोककर मारपीट करते हुए लूटपाट की थी। बदमाशों ने पीड़ित फाइनेंसर की बाइक व बैग में रखे कई 80 हजार की नकदी व पर्स लूट लिया था।
पीड़ित के पर्स में एटीएम कार्ड, डीएल, आधार कार्ड आदि दस्तावेज रखे हुए थे। लूटपाट के बाद बदमाश जंगलों के रास्ते फरार होने में कामयाब हो गए थे। पीडित ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की थी लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया था। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।