{"_id":"62e6ad5832e2f04b233def00","slug":"case-registered-against-five-accused-in-firing-case-roorkee-news-drn4187566172","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग मामले में पांच आरोपियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग मामले में पांच आरोपियों पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करणपुर गांव में चार दिन पहले तीन पक्षों में हुए संघर्ष के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मामले में एक अन्य चौथे पक्ष ने दूसरे पक्ष पर उनके बेटे को गोली मारकर गंभीर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खानपुर थाना क्षेत्र के करणपुर गांव में चार दिन पहले मामूली बात को लेकर तीन पक्षों में संघर्ष हो गया था। तीनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले में दो दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब इस मामले में चौथे पक्ष मोहन सिंह पुत्र रफल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार दिन पहले उनका बेटा रितिक दोपहर के समय खेत से घर वापस आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी गांव के ही सौरभ से कहासुनी और गाली गलौच हो गई। बताया कि वहां से तो वह घर आ गया लेकिन शाम को आरोपी सौरभ, मोनू, विमल, संसार और गुफरान ने उनके बेटे पर हमला कर दिया। एक आरोपी ने देसी कट्टे से उनके बेटे पर फायर भी झोंका। यह गोली उनके बेटे के पेट में जा लगी। घटना के बाद परिजनों ने युवक को लक्सर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। खानपुर थानाध्यक्ष अरविंद रतूड़ी ने बताया कि मामले में सभी पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।