{"_id":"64aaa76424da2b7819067d47","slug":"case-on-two-for-indecent-remarks-on-the-chairman-of-the-commission-roorkee-news-c-37-1-sdrn1034-5425-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: आयोग के अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी पर दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: आयोग के अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी पर दो पर केस
विज्ञापन
बेलड़ा बवाल मामले में एससी-एसटी अध्यक्ष पर की थी टिप्पणी
वीडियो हुई थी वायरल, 12 जून को बेलड़ा गांव में हुआ था बवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की।
उत्तराखंड एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने दो ग्रामीणों पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हुआ था।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बेलड़ा गांव में 12 जून को पंकज की मौत पर बवाल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने छह केस दर्ज किए हैं। जबकि इस मामले में पीड़ित परिवार से उत्तराखंड एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष और केंद्रीय एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली थी। इस मामले में एक ग्रामीण ने उत्तराखंड एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी कर दी थी। जिसकी एक वीडियो भी वायरल हुई थी। इस मामले में आयोग के अध्यक्ष ने पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे। जबकि शिवालिक नगर निवासी रोहित कुमार ने भी तहरीर दी थी। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर सचिन और मेनपाल निवासी बेलड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।