फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case on three in the murder of a young man found hanging from a tree

पेड़ से लटके मिले युवक की हत्या में तीन पर केस

Thu, 21 Oct 2021 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Case on three in the murder of a young man found hanging from a tree
करीब एक महीने पूर्व जैनपुर झंझेड़ी गांव के बाहर पेड़ से लटके मिले युवक की मौत के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रहीस निवासी घोसीपुरा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके भाई सोहराब की मंगनी भगवानपुर चंदनपुर निवासी एक युवती के साथ करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी। मंगनी के बाद से ही भगवानपुर चंदनपुर गांव का एक युवक लगातार सोहराब को फोन कर युवती से शादी नहीं करने की धमकी दे रहा था। कुछ दिन पहले उसने सोहराब के साथ लंढौरा बस स्टैंड पर मारपीट कर युवती से रिश्ता खत्म करने की धमकी दी गई थी। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोप है कि 22 सितंबर को उसने सोहराब को फोन कर बुलाया था। इसके बाद 23 सितंबर को जैनपुर झंझेड़ी गांव के बाहर सोहराब का शव पेड़ से लटका मिला था। उन्होंने युवक पर भाई की हत्या करने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जुनैद, मुस्कान और साजिद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दो लोगों पर मारपीट का केस
मंगलौर। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रश्मि निवासी लिब्बरहेड़ी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दिल्ली रोड स्थित प्रदीप विहार कॉलोनी में रहती हैं। दस अक्तूबर को वह घर में अकेली थी। इस दौरान एक युवक आया और पुरानी रंजिश के चलते गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट कर दी। पुलिस ने सोनू निवासी पोडोवाली, लक्सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, सुशील निवासी नारसन खुर्द ने बताया कि जमीनी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। पुलिस ने राकेश निवासी नारसन खुर्द के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed