फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case on three for shooting bank worker

बैंक कर्मी को गोली मारने के मामले में तीन पर केस

Mon, 03 Jan 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Case on three for shooting bank worker
बैंक कर्मी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कलां गांव निवासी वीरेंद्र लक्सर में बालावाली रोड स्थित एक बैंक में कर्मचारी हैं। 29 दिसंबर को वह बैंक से काम खत्म कर देर शाम बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वह खड़ंजा कुतुबपुर गांव से आगे पहुंचे तो कुछ लोगों ने गोली मार दी थी। गोली लगने से वह बाइक से नीचे जा गिरे थे। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उन्हें देहरादून रेफर कर दिया था। गांव के ही एक युवक पर बैंक कर्मी ने गोली मारने का आरोप लगाया था। रविवार देर शाम बैंक कर्मी के भाई अंगद कुमार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर विक्की निवासी मुंडाखेड़ा और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed