फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case of molestation and poxo filed on youth

किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म

Tue, 14 Jan 2020 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Case of molestation and poxo filed on youth
रुड़की। एक युवक पर किशोरी से छेड़छाड़ करने पर छेड़छाड़ और पोक्सो का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। उधर, केस दर्ज होने के बाद आरोपी युवक घर से फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक किशोरी को को पास का ही एक युवक अक्सर घर आते-जाते छेड़छाड़ करता था। शुरू में किशोरी ने युवक की हरकतों को दरकिनार किया। मगर युवक की हरकतें लगातार बढ़ती गई। आलम यह हो गया कि किशोरी के घर से निकलते ही युवक उसका पीछा करने लगता। कई बार युवक ने घर के पास ही किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। युवक की हरकतों से अजीज आकर किशोरी ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार शक्ति विहार निवासी विशाल के खिलाफ किशोरी से छेड़छाड़ करने और पोक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है। किशोरी से भी मामले में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज होते ही आरोपी घर से फरार हो गया। बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed