फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case of fraud of Rs 9 crore registered against four including the owner of Iqbalpur Mill

Roorkee News: इकबालपुर मिल की मालकिन समेत चार पर नौ करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज

Wed, 05 Feb 2025 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Case of fraud of Rs 9 crore registered against four including the owner of Iqbalpur Mill
एक कंपनी के मालिक ने इकबालपुर शुगर मिल की मालकिन, जीएम समेत चार लोगों पर मिल की जमीन बेचने के नाम पर नौ करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मिल मालकिन समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




झबरेड़ा थाने में रमजान निवासी हर्ष शर्मा निवासी गांव हाल्लूमजरा, भगवानपुर ने तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पहले उनकी मुलाकात बेहेड़की सैदाबाद, भगवानपुर निवासी रमजान से हुई थी। रमजान धन सिंह एग्रो प्रोडेक्टस कंपनी के डायरेक्टर हैं। उन्होंने बताया था कि इकबालपुर शुगर मिल की मालकिन शुगर मिल की कुछ जमीन बेचना चाहती है। इस पर वह जमीन खरीदने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद रमजान ने उनकी मुलाकात मिल की मालकिन और जीएम व एक अन्य व्यक्ति से कराई थी। इस दौरान मिल की मालकिन ने बताया था कि उनकी जमीन पर बैंक का करीब तीन करोड़ का ऋण है। वह बैंक से इस संबंध में निपटारा कर लेंगी और जमीन उन्हें बेचे देंगी। इस पर जमीन का सौदा नौ करोड़ रुपये में हुआ था। उन्होंने नौ करोड़ की रकम आरटीजीएस के माध्यम से दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद मिल मालकिन ने उन्हें तीन करोड़ रुपये बैंक के अदा करने के दस्तावेज दिखाए। इस बीच उन्हें पता चला कि जो जमीन वह खरीद रहे हैं, उस जमीन पर बैंक का करीब 90 करोड़ रुपये का ऋण है। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर उनसे जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी की है। आरोप है कि उन्होंने अपनी रकम वापस करने की बात कही। इस पर उक्त लोगों ने अभद्रता करते हुए धमकी दी है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मिल मालकिन श्रेया साहनी, रमजान, शुगर मिल के जीएम सुरेश शर्मा और बीएन चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed