फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case filed against two including a woman for fraudulently grabbing land

Roorkee News: धोखाधड़ी कर भूमि हड़पने के आरोप में महिला सहित दो पर मुकदमा

Mon, 27 Oct 2025 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two including a woman for fraudulently grabbing land
धोखाधड़ी कर एक ग्रामीण की भूमि हड़पने का मामला सामने आया है। ग्रामीण ने महिला सहित दो आरोपियों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली के सेठपुर गांव निवासी अनिल कुमार ने तहरीर में बताया कि सेठपुर गांव में उनकी पैतृक भूमि है। आपसी सहमति से उनकी भूमि का परिवार में बंटवारा हुआ था। अनिल के अनुसार उसके चाचा ने रीना देवी निवासी ग्राम खड़ंजा कुतुबपुर को वर्ष 2012 में एक प्लाॅट बेचा था। इससे सटी हुई उसकी भूमि है जो पारिवारिक बंटवारे में उसके हिस्से आई है जिसपर वह काबिज है।
विज्ञापन




आरोप है कि रीना देवी और आरोपी जोध सिंह निवासी लक्सर ने कूटरचना कर उनकी खाली पड़ी भूमि का बैनामा रास्ते के तौर पर करा लिया। इसके बाद रीना देवी ने उक्त भूमि का बैनामा नौ फरवरी 2024 को जोध सिंह के नाम कर दिया। पूर्व में हुए बैनामे में इसका जिक्र नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण ने आरोपियों पर धोखाधड़ी कर अपनी भूमि हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed