{"_id":"6782e2760d73b626e006f62c","slug":"case-filed-against-six-including-husband-in-dowry-harassment-roorkee-news-c-5-1-drn1027-592137-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह पर मुकदमा
विज्ञापन
एक महिला ने एसएसपी से शिकायत कर पति समेत छह लोगों पर दहेज की खातिर प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा गांव निवासी विशाखा सैनी ने एसएसपी को प्रार्थना देकर बताया था कि उसकी शादी वर्ष 2022 में भोगपुर निवासी किशमन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज कम मिलने का ताना मारने लगे। आरोप है कि मायके से दहेज में लाखों की नकदी लाने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर ससुरालवालों ने मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि 30 अक्तूबर 2024 को ससुरालवालों ने मारपीट करके घर से निकाल दिया। महिला ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी ने पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि पति किशमन, सास कमलेश, ससुर प्रेम सिंह, ननद नूतन और रुची, जीजा विपिन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद