फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case filed against postmaster and son in fraud of lakhs

लाखों की धोखाधड़ी में पोस्टमास्टर और बेटे पर केस दर्ज

Thu, 26 Aug 2021 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Case filed against postmaster and son in fraud of lakhs
लोगों के खाते खोलकर उसमें से धोखे से लाखों की रकम निकालकर फरार होने के मामले में पुलिस ने मिनी पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर और उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही दोनों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, धोखाधड़ी के कई पीड़ितों ने बृहस्पतिवार को भी कोतवाली पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा में पोस्ट ऑफिस की मिनी शाखा है। आरोप है कि पोस्टमास्टर राकेश शर्मा और उसके बेटे अनुराग शर्मा ने क्षेत्र के कई लोगों के खाते खुलवाए थे। इस बीच लोग अपने खातों में समय-समय पर रकम जमा करते रहे। कुछ महीने बाद उन्हें जानकारी मिली कि जो रकम उन्होंने खातों में जमा कराई थी, उसे धोखे से निकाल लिया गया है। यह भी जानकारी मिली कि पोस्टमास्टर और उसका बेटा करीब 15 दिन से पोस्ट ऑफिस नहीं आ रहे हैं। पता चला कि दोनों घर से फरार हैैं।
विज्ञापन

इससे नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया था। साथ ही दोनों पर लाखों रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि पोस्टमास्टर अपने बेटे को भी ऑफिस लाता था और वही सारे काम करता था। इस मामले में फिरोज निवासी ढंडेरा की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी दीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर राकेश शर्मा और अनुराग शर्मा निवासी संजय गांधी कॉलोनी, रुड़की के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed