{"_id":"6369630e7126d53a23675922","slug":"case-filed-against-eight-people-in-assault-case-roorkee-news-drn4275462179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट मामले में आठ लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट मामले में आठ लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने अलग-अलग महिलाओं की तहरीर पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
भगवानपुर के ग्राम मानकमजरा निवासी नसरीन ने पुलिस को बताया कि 14 अक्तूबर को गांव निवासी कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर लाठी-डंडों और सरियों से मारपीट कर दी थी। मारपीट से पीड़ित महिला नसरीन घायल हो गई थीं। इसी बीच जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए थे। बाद में महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की थी।
प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर ग्राम मानकमजरा निवासी आरोपी मुशर्रफ, मोविन व परवेज सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के ग्राम मानकमजरा निवासी महिला मोमिन ने तहरीर देकर बताया कि 13 अक्तूबर को वे और उनके पति घर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान चार बाहरी व्यक्ति घर में घुस आए और पति के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे।
उन्होंने पति को छुड़ाना चाहा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। इससे वह भी मारपीट में घायल हो गई। इसके बाद आरोपी मारपीट कर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी रिजवान, समीम, हुसैन व गुलरेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।