{"_id":"61e976d90a6d93109c423763","slug":"case-against-seven-including-aspa-state-president-roorkee-news-drn402116356","type":"story","status":"publish","title_hn":"असपा प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असपा प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर पुलिस ने आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन से अधिक पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने असपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
एफएसटी प्रभारी एवं उप निरीक्षक जयवीर सिंह रावत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 18 जनवरी को रुड़की विधानसभा क्षेत्र और मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बिझौली गांव में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पदाधिकारियों की ओर से एक चुनावी सभा आयोजित की गई थी। इसमें बिना अनुमति के सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा कर कोरोना की गाइडलाइन और आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद किए गए आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह, भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन, रुड़की विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सोनू कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष एहतेशाम, रुड़की विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी गुलबहार, बंटी, रविंदर निवासी बिझौली समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं पर कोरोना नियमों का उल्लंघन, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।