फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case against seven including Aspa state president

असपा प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

Thu, 20 Jan 2022 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Case against seven including Aspa state president
आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर पुलिस ने आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन से अधिक पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने असपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एफएसटी प्रभारी एवं उप निरीक्षक जयवीर सिंह रावत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 18 जनवरी को रुड़की विधानसभा क्षेत्र और मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बिझौली गांव में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पदाधिकारियों की ओर से एक चुनावी सभा आयोजित की गई थी। इसमें बिना अनुमति के सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा कर कोरोना की गाइडलाइन और आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद किए गए आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह, भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन, रुड़की विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सोनू कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष एहतेशाम, रुड़की विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी गुलबहार, बंटी, रविंदर निवासी बिझौली समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं पर कोरोना नियमों का उल्लंघन, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed