फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Car sold with fake signature, case on two

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर, नकदी चोरी

Sun, 05 Jun 2022 11:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Car sold with fake signature, case on two
फाइनेंस पर ली कार को धोखाधड़ी कर बेचने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कलियर निवासी अरशद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी कार मिर्जापुर मुस्तफाबाद निवासी इस्लाम को दो लाख 95 हजार रुपये में बेची थी। साथ ही कार की बची शेष 24 किश्त जमा करने का सौदा तय हुआ था। इस्लाम ने दो लाख 95 हजार रुपये अदा कर दिए थे। इस पर उन्होंने कार और कागजात इस्लाम को सौंप दिए थे। आरोप है कि कुछ माह बाद इस्लाम ने कार को प्रति माह 15 हजार रुपये किराए पर शहजाद को दे दी थी। इसमें उन्हें भी गवाह बनाकर हस्ताक्षर करवा लिए गए थे। कुछ माह बाद शहजाद ने रुड़की निवासी कार बाजार का कार्य करने वाले एक युवक को बेच दी। दोनों ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर कार के कागज किसी दूसरे व्यक्ति के नाम करा दिए जबकि सौदा तय हुआ था कि पूरी किश्त जमा करने के बाद ही कार किसी अन्य को बेची जाएगी। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया अरशद की तहरीर पर शहजाद निवासी शमीम साबरी कालोनी, कलियर और विनीत निवासी रुड़की के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed