{"_id":"67e6e6aab00e841fb109e32f","slug":"car-rammed-into-tractor-trolley-moving-ahead-three-injured-including-couple-roorkee-news-c-5-1-drn1027-651676-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी कार, दंपती समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी कार, दंपती समेत तीन घायल
विज्ञापन
हाईवे पर एक कार आगे चल रही रेत-बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे जा घुसी जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार दंपती और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उनकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, हादसे से हाईवे पर कार जाम के हालात बन गए। पुलिस ने कार को क्रेन के जरिए हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया।
नारसन पुलिस चौकी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे दंपती बुधिराम अपनी पत्नी सरस्वती निवासी द्वारिका सेक्टर, दिल्ली और कार चालक हर्मन निवासी मुस्लिम मोहल्ला, देहरादून हरिद्वार की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार नारसन खुर्द गांव के पास पहुंची तो आगे चल रही रेत-बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे जा घुसी।
हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार दंपती व चालक को गंभीर हालत में बाहर निकाला। साथ ही एंबुलेंस से सिविल अस्पताल, रुड़की पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तीनों की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, हादसे के बाद चालक मौके पर ही ट्रॉली छोड़कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। नारसन पुलिस चौकी प्रभारी ध्वजवीर सिंह ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। कार और ट्रॉली को क्रेन से हाईवे से हटाकर साइड में करा दिया है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।