{"_id":"67a4fb658a74e1b6880b3aca","slug":"car-and-tempo-collide-five-pilgrims-from-moradabad-injured-roorkee-news-c-5-1-drn1027-613164-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कार और टेंपो की टक्कर, मुरादाबाद के पांच जायरीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कार और टेंपो की टक्कर, मुरादाबाद के पांच जायरीन घायल
विज्ञापन
क्षमता से अधिक सवारी लेकर जा रहे एक टेंपो की कार से टक्कर हो गई, जिससे टेंपो सड़क पर पलट गया। टेंपो पलटने से पांच जायरीन घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया।
बुधवार रात मुरादाबाद के कुछ जायरीन रेलवे स्टेशन से टेंपो में बैठकर कलियर जियारत करने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि टेंपो चालक ने क्षमता से अधिक सवारी बैठा रखी थी। टेंपो जैसे ही चंद्रशेखर चौक पर पहुंचा तो उसकी एक कार से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही टेंपो सड़क पर पलट गया और सवार लोगों की चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टेंपो में बैठे लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान पांच जायरीन घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार देने के बाद जायरीनों को पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये मुरादाबाद वापस भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद टेंपो चालक फरार हो गया। उधर, देहरादून निवासी कार सवार आरिफ ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस से चालक की शिकायत की। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि टेंपो चालक को हिरासत में लेकर टेंपो सीज कर दिया गया है।