फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Captured on passenger shed, running fruit shop

यात्री शेड पर कब्जा, चल रही फलों की दुकान

Sun, 20 Mar 2022 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Captured on passenger shed, running fruit shop
पुलिस चौकी के सामने तिराहे पर बने एक यात्री शेड पर फलों की दुकान चल रही है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को धूप में खड़े होकर वाहनों का इंतजार करना पड़ रहा है। बावजूद इसके पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के इकबालपुर में मंगलौर तिराहे पर पुलिस चौकी है। पास में ही यात्रियों के लिए पक्का शेड बना हुआ है। बारिश और धूप में इस शेड में बैठकर लोग वाहनों का इंतजार करते थे लेकिन कुछ दिनों से कुछ लोगों ने शेड के सामने बल्लियां लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। फल विक्रेताओं ने शेड पर कब्जा कर लिया। बावजूद इसके पुलिस ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। फल विक्रेता पुलिस की आंखों के सामने अतिक्रमण कर बैठ गए हैं जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर अब गर्मी में लोग धूप में खड़े होकर वाहनों का इंतजार कर रहे हैं। अतिक्रमण होने से तिराहे पर वाहनों को घुमाने में भी परेशानी हो रही है। संजय, राजू और विश्वास आदि का कहना है कि पुलिस के सामने अतिक्रमण होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल का कहना है कि मौके का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed