फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   canal broken, flood water entered in eidgah

रजवाह टूटा, ईदगाह में घुसा पानी

Wed, 06 Jul 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 06 Jul 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
   canal broken, flood water entered in eidgah
ईदगाह में घुसे पानी को पंप और जेसीबी से निकालते कर्मी - फोटो : amarujala

क्षेत्र में बुधवार सुबह सरकी रजवाहे की पटरी बहने से नहर का पानी ईदगाह और खेतों में भर गया। देर शाम तक समुदाय के लोग ईदगाह से पानी निकालने में जुट रहे। खेतों में भरे पानी की निकासी के लिए भी ग्रामीण देर रात तक जुटे रहे। 

विज्ञापन


सुबह सात बजे सरकी रजवाहे की पटरी का कुछ हिस्सा अचानक बह गया। इससे रजवाहे का सारा पानी ईदगाह और आसपास के खेतों में घुस गया। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते ईदगाह तालाब में तब्दील हो गई। सूचना पर आनन-फानन में यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रजवाहे में पानी बंद करवाया। कुछ देर बाद ही पानी बंद हो गया। लेकिन ईदगाह समेत खेतों में पानी दोपहर बाद तक भी नहीं सूखा था। आज (बृहस्पतिवार) नमाज अदा करने के लिए जुटने वाले 30 हजार अकीदतमंदों के लिए ईदगाह से पानी निकालने के लिए सक्रिय हो गए।
विज्ञापन


ईदगाह कमेटी के लोगों ने भी चार टुल्लू पंप की मदद से पानी निकालने का काम शुरू कराया। नगर पालिका ने जेसीबी से मिट्टी हटवाने का काम शुरू कराया। ईदगाह कमेटी के चौधरी नसीम का आरोप है कि रात को ही पटरी टूटने के आसार लग रहे थे। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना भी दी गई। लेकिन सभी ने इसे नजर अंदाज किया। गौरतलब है कि पिछले डेढ़ महीने के दौरान सरकी रजवाहे की पटरी तीन बार बह चुकी है। सिंचाई विभाग मिट्टी डालकर खानापूर्ति कर मरम्मत कर दे देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईदगाह में भरा पानी निकालने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। बारिश नहीं हुई तो ईदगाह को नमाज के लिए तैयार कर दी जाएगी। इसके लिए पूरा स्टाफ जुटा हुआ है। लोग संयम बरतें।
जगदीश प्यारेलाल, ईओ, प्रभारी, नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed