फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Campaign to vaccinate teenagers completed

स्कूली किशोरों को वैक्सीन लगाने का अभियान पूरा

Sat, 15 Jan 2022 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Campaign to vaccinate teenagers completed
स्वास्थ्य विभाग ने 15 से 18 आयु वर्ग वाले किशोरों को वैक्सीन लगाने का अभियान लगभग पूरा कर लिया है। विभाग को रुड़की क्षेत्र के 31 स्कूलों में 11290 छात्रों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य मिला था। इसमें से 9690 किशोरों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। अब केवल 1600 किशोर बचे हैं। स्कूल की डिमांड पर वैक्सीन लगाने के लिए शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन जनवरी से 15 से 18 आयुवर्ग वाले किशोरों को वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया था। इसके तहत रुड़की क्षेत्र के 31 स्कूलों को शामिल किया गया था। इन 31 स्कूलों में 11290 छात्र-छात्राएं 15 से 18 आयुवर्ग के चिह्नित किए गए थे। विभाग ने प्रतिदिन 10 से 11 स्कूलों में शिविर लगाकर किशोरों को वैक्सीन लगाई। इसके बाद कुछ बच्चे शेष बच गए तो उनके लिए दोबारा से स्कूलों में शिविर लगाए गए। शनिवार को अंतिम दिन भी शहर के कई स्कूलों में वैक्सीन लगाने के लिए शिविर लगाए गए थे। अब विभाग का अभियान पूरा हो चुका है। अब तब विभाग 9690 किशोरों को वैक्सीन लगा चुका है। अब 31 स्कूलों में 1600 किशोर ऐसे हैं जिन्हें वैक्सीन नहीं लग पाई है। सेशन साइट व्यवस्थापक रामकेश गुप्ता ने बताया कि अब किशोरों के लिए सिविल अस्पताल में भी वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। यहां आकर भी किशोर वैक्सीन लगवा सकते हैं। वहीं उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों में वैक्सीन लगवाने से किशोर छूट गए हैं वे अपने छूटे हुए बच्चों के लिए एक दिन तय कर विभाग को बता सकते हैं। विभाग उनकी डिमांड पर वैक्सीन सेंटर लगा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed