फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Called upon to follow the ideals of Rajiv Gandhi

राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया

Thu, 21 May 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Called upon to follow the ideals of Rajiv Gandhi
रुड़की में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा - फोटो : ROORKEE
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर नगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को आधुनिक भारत का जनक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रुड़की में दुर्गा चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति के जनक कहे जाते हैं। भारत के विकास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर राजेंद्र चौधरी, भूषण त्यागी, उम्मेद गाजी, एमएन सक्सेना, श्रवण गोस्वामी, कुर्बान अली, सरफराज अली, मकसूद हसन, आतिर खान, कमलेश कुमार, पंकज सिंघल आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर नेहरू नगर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पूर्व प्रदेश संगठन सचिव विकास त्यागी के कार्यालय पर मनाई गई। इस दौरान राजीव गांधी के चित्र पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार सुरेंद्र सैनी, समय सिंह सैनी, विक्रांत पुंडीर, अविनाश कुमार, विनय कुमार आदि उपस्थित रहे। वहीं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी के नेतृत्व में चंद्रपुरी स्थित कुष्ठ आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ रोगियों को सैनिटाइजर एवं मास्क व फल वितरित किए। जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी ने कहा कि देश के युवा प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी ने देश के युवाओं को तकनीकी सोच के साथ आगे बढ़ने की बात कही थी। इस अवसर पर उज्जवल चौधरी, मनदीप, युवराज चौधरी, सूरज नेगी, आरुष चौधरी, आकाश कसाना, दीपक चौधरी, अजय, रवि चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed