फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Call to follow Kalam's ideals

मिसाइलमैन कलाम के आदर्शों पर चलने का आह्वान

Thu, 15 Oct 2020 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Call to follow Kalam's ideals
रुड़की। शहर में जगह-जगह भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न स्व. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को केंद्रीय विद्यालय नंबर-दो में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें याद करते हुए उनके द्वारा देश के लिए दिए गए योगदान पर चर्चा की गई। इस दौरान प्राचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा किए गए देश के लिए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। हम सभी को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। इस दौरान विद्यालय की ओर से मास्क वितरित किए गए। इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षक घनश्याम बादल, डॉ. बीके पांडेय, एचसी भट्ट, हरेंद्र कुमार, शम्स तबरेज, मुकेश कुमार, समोद कुमार व विजेंद्र शर्मा मौजूद रहे। वहीं, भाजपा नेता नवीन कुमार जैन के नेतृत्व में तहसील कैंप कार्यालय पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम की जयंती कार्यक्रम आयोजित किया किया। इस मौके पर डॉ. बीएल अग्रवाल और एडवोकेट नवीन कुमार जैन ने कहा कि अब्दुल कलाम जैसे महानतम वैज्ञानिक सदियों में जन्म लेते हैं। उन्होंने कभी जाति धर्म की राजनीति कर मतभेद पैदा नहीं होने दिया। कार्यक्रम में नमो फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र जैन, पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील गोयल, सुधीर चौधरी व सुबोध कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती छात्र दिवस के रूप में मनाई गई। प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्र उत्कर्ष शर्मा ने 3-डी प्रीटिंग, रितिक उप्पल ने इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट, अर्णव गिरि ने अब्दुल कलाम के जीवन दर्शन पर आधारित पीपीटी प्रस्तुत की। इसके बाद स्कूल प्रांगण में ड्रोन उड़ाया गया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य मोहन सिंह मटियानी, कलीराम भट्ट, आकांक्षा रावत, एटीएल प्रमुख विवेक उप्पल, सुभाष, जसबीर, आशुतोष व शमा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed