फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cadets learning drill and discipline in the camp

शिविर में ड्रिल और अनुशासन सीख रहे कैडेट

Wed, 22 Dec 2021 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Cadets learning drill and discipline in the camp
लंढौरा स्थित हिमगिरी एडवांस स्टडीज एंड स्पोर्ट्स स्कूल में आयोजित शिविर में फायरिंग का प्रशिक्? - फोटो : ROORKEE
84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी की ओर से हिमगिरी एडवांस स्टडीज एंड स्पोर्ट्स स्कूल लंढौरा में आयोजित शिविर में कैडेट ड्रिल और अनुशासन के साथ ही राष्ट्रप्रेम भी सीख रहे हैं। शिविर में विभिन्न कॉलेजों से आए करीब 350 एनसीसी कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिविर में वे कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं, जिन्हें बी या सी प्रमाणपत्र की परीक्षा में प्रतिभाग करना है। 84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी, रुड़की के अधीन कॉलेजों के लगभग 350 सीनियर डिवीजन एवं सीनियर विंग कैडेट, एनसीसी अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं। यहां कैडेटों को ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग और एनसीसी प्रमाणपत्र की परीक्षा के पाठ्यक्रम की तैयारी कराई जा रही है। कैडेटों को राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में सहयोग देने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। प्रधानाचार्य एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टन सुशील आर्य ने बताया कि शिविर में कोरोना महामारी के नियमों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। इस मौके पर पारस कौशिक, डॉ. अपर्णा शर्मा, लेफ्टिनेंट रविंद्र कुमार, सूबेदार मेजर विजेंद्र सिंह, सूबेदार रतन सिंह, सूबेदार दिलीप सिंह, नायब सूबेदार संजय कुमार सामल, नायब सूबेदार विरेंदर देवरानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed