फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   caa awarness rally

बाइक रैली निकालकर सीएए के बारे में लोगों को दी जानकारी

Thu, 09 Jan 2020 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
caa awarness rally
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर से लेकर देहात तक बाइक रैली निकालकर नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी मंगलौर नगर मंडल अध्यक्ष अंकित कपूर की अध्यक्षता में हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक जनसभा आयोजित की गई। इस दौरान नाथू खेड़ी, मुंडलाना, सिकंदरपुर, मुंडलाना सिकंदरपुर हरजोली जट्ट, हरचंदपुर, निजामपुर, ब्रह्मपुर जट्ट, बूढ़पुर जट्ट, मोहम्मदपुर जट और नारसन के लोगों को कानून की जानकारी दी गई। लोगों को संबोधित भाजपा नेताओं ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी भी भारतीय नागरिक को प्रभावित नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए विपक्षी दल देश में भ्रम फैला रहे हैं। रैली में भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सोनू धीमान, ऋषिपाल बालियान, सतीश प्रधान, चौधरी अरुण, डॉ. मधु सिंह, मनोज तोमर, इंद्रजीत, विकास, राजकुमार, कुलदीप, कपिल, आकाश त्यागी, सचिन, राहुल शर्मा, योगेश चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे।
लक्सर विकासखंड के मुंडाखेड़ा कला गांव में बृहस्पतिवार को सीएए को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में शामिल भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस व अन्य विरोधी दल नागरिकता संशोधन कानून पर भ्रम फैला रहे हैं। केंद्र व राज्य सरकार आम जनता के विकास के लिए कार्य कर रही है। केंद्र सरकार देश की जनता के हित में ऐतिहासिक व साहसिक फैसले ले रही है। बैठक में हरिद्वार के पूर्व मेयर मनोज गर्ग, लक्सर नगर पालिका के चेयरमैन अंबरीश गर्ग, बिशनपाल कश्यप, जितेंद्र चौधरी, साधुराम वर्मा, ईश्वर चंद सैनी, मास्टर आशाराम, श्यामलाल धीमान, जिला पंचायत सदस्य राजू रायसी, प्रधान प्रवीण कुमार, राजवीर कश्यप, विनोद शर्मा, राजेश गुप्ता, शिवम कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र में नागरिकता संशोधन एक्ट के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार रैली निकालकर अधिनियम का समर्थन किया। विधानसभा झबरेड़ा के दोनों मंडलों झबरेड़ा नगर और झबरेड़ा ग्रामीण की एक संयुक्त कार रैली विधायक देशराज कर्णवाल और नगर पंचायत चेयरमैन चौधरी मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में शुरु हुई। यह कार रैली शिव चौक झबरेड़ा से शुरू होकर ग्राम कोटवाल सढोली, शेरपुर, कुमरड़ी, कुंमराडा, लाठरदेवा हूण, बूढ़पुर नूरपुर, बड़ी झबरेड़ी, छोटी झबरेड़ी, सावतवाली, लोदीवाला, डेलना से होते हुए नगर झबरेड़ा में आकर संपन्न हुई। इस अवसर पर डॉ. जोध सिंह वर्मा, अनीश गौड़, जितेंद्र, यशपाल, रघुवीर, विजेंद्र, कंवरपाल, ऋषभ शर्मा, सतीश, गीता देवीआदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed