फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   by changing the atm card, flown 16 thousand

एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 16 हजार

Wed, 20 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 20 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
by changing the atm card, flown 16 thousand
atm - फोटो : amar ujala

एक ठग ने एटीएम बदलकर प्रधानाचार्य के खाते से 16 हजार रुपये की रकम उड़ा दी है। प्रधानाचार्य ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मामले की छानबीन करने की मांग की है।

विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज पोड़ोवाली खानपुर के प्रधानाचार्य पल्टूराम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 13 जुलाई को बालावाली तिराहे के समीप एटीएम से पैसे निकाल रहा था, लेकिन पैसे न निकलने पर उसने पास में खड़े एक युवक से पैसे निकालने में मदद मांगी।
विज्ञापन


युवक ने प्रयास करने के बाद एटीएम कार्ड वापस कर पैसे न निकलने का हवाला दिया जिसपर प्रधानाचार्य वहां से चला गया। लेकिन तीन दिन के अंदर उनके खाते से 16 हजार रुपये की रकम साफ  हो गई। बाद में उन्हें पता चला कि उनका एटीएम कार्ड ही बदल दिया है। मामले की जानकारी करने पर पता चला कि 13 तारीख में उनका एटीएम ब्लाक था, लेकिन वह 24 घंटे के बाद अपने आप ही अन ब्लाक हो गया, जिस पर युवक ने खाते से 16 हजार रुपये की नगदी उड़ाई है। पल्टूराम ने पुलिस से जांच करने की गुहार लगाई है। कोतवाल जयदेव आर्य ने मामले की छानबीन करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed