{"_id":"61140e2a8ebc3e76bb61e308","slug":"buy-and-sell-vehicles-after-checking-the-papers-roorkee-news-drn387234851","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजों की जांच के बाद करें गाड़ियों की बिक्री और खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजों की जांच के बाद करें गाड़ियों की बिक्री और खरीद
रुड़की स्थित एक होटल में आयोजित ऑल इंडिया कार डीलर एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में उपस्थित एसोसिएश?
- फोटो : ROORKEE
Link Copied
ऑल इंडिया कार डीलर एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में डीलर्स को पुुरानी गाड़ियों के खरीदने और बेचने के समय कागजों की जांच करने के सुझाव दिए गए।
विज्ञापन
बुधवार को एक होटल में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि ऑल इंडिया कार डीलर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस नेयोल, राष्ट्रीय सचिव गुरमीत सिंह, राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार सुशील लालवानी और उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष धीर सिंह रोड़ ने कहा कि डीलर्स को पुरानी गाड़ियों के खरीदने व बेचने के समय कागजों की बहुत अच्छी तरह जांच करनी चाहिए। सभी गाड़ियों को संबंधित आरटीओ में समय से ट्रांसफर अवश्य कराएं, जिससे सरकार को पूर्ण राजस्व मिल सके। साफ-सुथरी गाड़ी की डील करें और ट्रांसफर कराने में आ रही दिक्कतों के लिए आरटीओ से जाकर मिलें। ट्रांसफर प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए केंद्रीय ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गडकरी को पत्र दिया गया है। इस दौरान उन्होंने अपील की कि लोग अपनी पुरानी कार खरीदने और बेचने के लिए एसोसिएशन के पंजीकृत डीलर से ही संपर्क करें। बैठक में अजय भाटिया, अशोक खन्ना, मनमीत सिंह बेदी, पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय अरोड़ा, कृष्ण धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।