{"_id":"579e41c84f1c1bda762b8eb7","slug":"burnt-effigies-of-harak-sought-to-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरक का पुतला फूंका, गिरफ्तार करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरक का पुतला फूंका, गिरफ्तार करने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 31 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
हरक सिंह रावत के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित चंद्रशेखर आजाद चौक पर कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान भाजपा नेता हरक सिंह रावत का पुतला दहन किया। महानगर जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा कि हरक सिंह रावत द्वारा लगातार महिलाओं का उत्पीड़न और दुष्कर्म किए जाने की घटना निंदनीय है।
पूर्व में भी हरक सिंह पर इसी तरह के आरोप लगने से देवभूमि शर्मसार हुई है। अब नए मामले में फिर से देवभूमि कलंकित हुई है। पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा कि नारी सम्मान का नारा देने वाली मोदी सरकार की इस घटना से पोल खुल गई है कि भाजपा नेता ने किस तरह नारी शक्ति का अपमान किया है। नगर अध्यक्ष कलीम खान ने इसे जघन्य अपराध बताते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। कहा कि भाजपा गलत लोगों को सरंक्षण दे रही है। इस दौरान बिमलेश रानी, नरेश, प्रिंस, सालिम गौड़, यासमीन खान, असलम, हरविंदर चौधरी, नर्गिस, श्रवण आनंद, शोभा भटनागर, लाज वर्मा और टीना राठी आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रही।
हरक के पक्ष में आए लक्सर विधायक
लक्सर। भाजपाई रविवार को हरक सिंह रावत के पक्ष में उतर आए हैं। लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने हरक का बचाव करते हुए कहा कि उन पर दर्ज मुकदमा कांग्रेस की सोची समझी रणनीति है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार यदि अपनी ओछी राजनीति से बाज नहीं आती तो इसके विरोध में आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने दर्ज मुकदमे को आधारहीन बताया। ब्यूरो