{"_id":"57813e684f1c1b6f0c7fd463","slug":"burglary-in-mobile-repairing-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान मे सेंधमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान मे सेंधमारी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में सेंध मारी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन पुर गांव में स्थित एक मोबाइल फोन की दुकान में शुक्रवार की रात चोरों ने सेंधमारी कर 20 मोबाइल फोन सहित 55 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। दुकान संचालक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
खानपुर थानाक्षेत्र के रहीमपुर गांव निवासी गुलफाम ने गोवर्धनपुर गांव में मोबाइल रिपेयरिंग और मोबाइल बेचने की दुकान खोली है। रोजमर्रा की तरह गुलफाम शुक्रवार की शाम को दुकान बंद कर घर चला गया था। शनिवार को जब उसने दुकान खोली तो फैले सामान को देखकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने मोबाइल फोन देखे तो दुकान से 20 मोबाइल फोन, तीन डिब्बे मोबाइल डिस्पले, मोबाइल रिपेयरिंग का सामान, एलसीडी, कंम्प्यूटर मॉनीटर सहित पचास हजार से ज्यादा का सामान गायब था।
विज्ञापन
उसने दुकान में देखा तो दुकान के पिछले हिस्से मे सेंधमारी की गई थी। पिछले हिस्से की तरफ गन्ने का खेत स्थित है। चोरी की सूचना पर आसपास के भी दुकानदार मौके पर आ गये। बाद में दुकान संचालक ने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। गोवर्धनपुर पुलिस चौकी प्रभारी रघुवीर चौधरी का कहना है कि दुकान मे सेंधमारी करने वालों का सुराग लग गया है। जल्द ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन