फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   burglars stolen valuable items from magistrates residence in broad daylight.

चोरों ने दिनदहाड़े खंगाला जज का घर

Fri, 27 May 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 27 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
burglars stolen valuable items from magistrates residence in broad daylight.
जज के घर पर चोर के बाद बिखरा सामान - फोटो : amarujala

 शहर में सक्रिय चोर गिरोह ने शुक्रवार को दिनदहाड़े एक जज का घर खंगाल डाला। कुछ ही घंटों के भीतर चोर मकान के सभी ताले तोड़कर भीतर से हजारों रुपये के माल पर हाथ साफ कर गए।  

विज्ञापन


कोतवाली सिविल लाइंस अंतर्गत नहर पटरी पर रेलवे पुल से आगे सिंचाई विभाग के क्वार्टर्स में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक कुमार श्रीवास्तव का आवास है। सुबह वह घर का ताला लगाकर अपने अर्दली कुंवरपाल के साथ कोर्ट चले गए।
विज्ञापन


कोतवाली सिविल लाइंस के एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि कोर्ट जाने के बाद अर्दली कुंवरपाल लैपटॉप लेने सुबह करीब 11 बजे वापस आया तो आवास के बाहर का ताला टूटा हुआ था। अंदर के कमरों के भी ताले टूटे हुए थे। चारों तरफ घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना उसने जज को दी। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फारेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट्स उठाए हैं। घर से चोर क्या-क्या चोरी कर ले गए हैं। इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है। घटना के बाद से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस और एसओजी की टीमें चोरों की तलाश करने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed