फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   burglar stole mobile phones from mobile shop

मोबाइल की दुकान में हजारों की चोरी

Sun, 22 May 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 22 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
burglar stole mobile phones from mobile shop
मोबाइल की दुकान में चोरी की जांच करती पुलिस - फोटो : amarujala

चोरों ने महमूदपुर रोड पर एक दुकान के ताले तोड़कर हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की सूचना पर रविवार की सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। नजदीक के जंगल से मोबाइल के खाली पैकेट बरामद हुए। पुलिस को शक है कि चोरी के पीछे लोकल चोरों का हाथ हो सकता है।

विज्ञापन


कलियर में महमूदपुर रोड पर अजीम अहमद की मोबाइल की दुकान है। शनिवार की रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर अपने घर गया था। अगली सुबह शटर के दोनों ताले टूटे देखकर चोरी का शक हुआ। शटर खोलने पर कई मोबाइल समेत हजारों का सामान गायब मिला। 
विज्ञापन


सूचना पर कलियर थाने से चेतक पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार सहित आस पास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। छानबीन करने पर नजदीक के जंगल में मोबाइल के कुछ खाली पैकेट बरामद हुए। इससे माना जा रहा है कि चोर आस पास के रहे होंगे। वहीं एसओ ऋतुराज रावत ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed