फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   burgalary attempt in bank after removing the cc camera

सीसी कैमरे को हटाकर बैंक में चोरी का प्रयास 

Sat, 10 Sep 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 10 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
burgalary attempt in bank after removing the cc camera
पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच करते हुए - फोटो : amarujala

शुक्रवार देर रात को रायसी पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर स्थित बैंक में चोरी का प्रयास किया गया। चोरों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे हटाने का काम किया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


रायसी स्थिति स्टेट बैंक में शुक्रवार देर रात करीब बारह बजे चार पांच अज्ञात लोग बैंक में घुसने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने सबसे पहले चाहरदीवार फांदकर बैंक के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरे को हटाया। पूरा वाकया पड़ोस में रहने वालं बिजेंद्र अपनी छत से देख रहे थे। लोगों को बैंक में घुसते देख बिजेंद्र ने मामले की सूचना चंद कदमों की दूरी पर स्थित रायसी पुलिस चौकी को दी। चोरों को पुलिस के आने का आभास होने पर वे मौके पर ही कुछ समान छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने काफी देर तक इधर उधर कांबिग कर चोरों को तलाश की लेकिन वे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए। पुलिसकर्मियों ने मौके से लोहा काटने वाले गैस कटर आदि सामान बरामद किया है। सुबह लक्सर एसएसआई जहांगीर अली व बैंक मैनेजर अमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी की। एसएसआई जहांगीर अली ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। अब तक मामले में कोई तहरीर नही दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed